
संजय बंजारे (कोटा)
ग्राम नर्मदा डिंडोल मे स्वर्गीय नीरज सिंह राजपूत की स्मृति मे रात्रि कालीन फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घुमा के आश्रित ग्राम नर्मदा डिंडोल मे स्व श्री नीरज सिंह राजपूत की स्मृति में रात्रि कालीन फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आसपास के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट प्रेमियों ने भाग लिया वही ग्रामीण अंचल में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से आस पास के क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है फाइनल टूर्नामेंट मे विजेता टीम को प्रथम 15000₹ द्वितीय 10000₹ एवम् तृतीय 3000₹ पुरूस्कार दिया जायेगा
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री जयराज सिंह दिक्षित (रिंकू) के द्वारा किया गया शुभारंभ के दिन कुल आठ टीमों ने इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया तथा मैच का उद्घाटन में गोकुलपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में छपरवा को 7 विकेट से पराजित किया अतिथियों को आयोजक समिति के अध्यक्ष विक्की राजपुत उर्फ़ विवेक के द्वारा स्मृति चिन्ह और श्री फल देकर सम्मानित किया गया है।