कोटाबिलासपुर

डॉक्टर साहब को चाहिए हर महीने चंदा , फिर चलाते रहो प्राइवेट क्लिनिक नही होगी कोई कार्यवाही पार्ट1

डॉक्टर साहब को चाहिए हर महीने चंदा , फिर चलाते रहो प्राइवेट क्लिनिक नही होगी कोई कार्यवाही।

 

कोटा। इन दिनों कोटा विकास खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में झोला छाप  डॉक्टरों का बाढ़ सी आ गई है, जहाँ पा रहे
वहां अपना प्राइवेट क्लिनिक खोल कर बैठ गए है , आखिर क्यों नहीं जिम्मेदार कोटा में बैठे प्रशासन के  डॉक्टर को इसके एवज में मोटी रकम जो मिल रहा हैं। कोटा विकास खण्ड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण यहाँ के ग्रामीण आज भी शासन के ऐसे कई स्वास्थ योजना चल रही है। जिसका लाभ नहीं ले पा रहे , ना ही भोले – भाले ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ भी नहीं पहुँच पाती आखिर क्यों पहुँचे ,जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के सह पर हो रहा है, पुरा खेल, सूत्रों की माने तो ,एक डाक्टर ने नाम नही छापने के एवज में बात करते हुए बतलाया की ,कोटा स्वास्थ केंद्र में बैठे जिम्मेदार अधिकारी द्वारा वसूली के लिए दो युवक रखे हैं, जो हर माह उनको भेज कर वसूली की जाति है। युवको द्वारा कहा जाता है,  डॉक्टर साहब भेजे है,बाहर चौक में रुके हुए हैं।महीना कम्प्लीट हो गया है चंदा लेने आए है। और  डॉक्टरों द्वारा वसूली के पैसे कोई दो हजार तो कोई तीन से चार हजार तक साहब को भेजा जाता है। बहरहाल जिले में बैठे अधिकरियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वसूली बाज  डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करना चाहिए ताकि झोलाछाप  डॉक्टरों से वसूली का खेल व भोले भाले ग्रामीणों के जेब में डल रही डाका में रोक लग सके , व शासन की  स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!