कोटाबिलासपुर

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को सरपंच संघ के द्वारा ज्ञापन देकर, काम बंद कलम बंद कर 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को सरपंच संघ के द्वारा ज्ञापन देकर, काम बंद कलम बंद कर 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया


कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र के 103 ग्राम पंचायतों के सरपंच के द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच संघ के द्वारा काम बंद कलम बंद कर हड़ताल में जाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा सूरज कुमार साहू को ज्ञापन दिया गया, सरपंच संघ अध्यक्ष मनोहर लाल धुर्वे का कहना है कि प्रदेश सरपंच संघ के 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन करते हुए काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे वही जनपद पंचायत कोटा प्रांगण में सरपंच संघ कोटा के द्वारा धरने पर बैठकर अपनी मांग रखेंगे,इस दौरान ग्राम पंचायत खैरझिटी सरपंच परमेश्वर मिरी, ग्राम पंचायत बरद्वार सरपंच भास्कर प्रसाद साहू, ग्राम पंचायत करगी कला सरपंच सूरज कुमार, ग्राम पंचायत छेरकाबांधा सरपंच रामअवतार बिंझवार, ग्राम पंचायत लमकेना सरपंच चलेंन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत पटैता सरपंच भूपेंद्र सिंह जगत, ग्राम पंचायत लिटिया सरपंच दुलेश्वरी नेताम, ग्राम पंचायत कंचनपुर सरपंच उमराज सिंह ध्रुव, अर्जुन सिंह मरावी, ग्राम पंचायत धनरास सरपंच प्रदीप कुमार सिदार, ईश्वरी बाई खुसरो, दाऊ सिंह मरावी, ग्राम पंचायत कलारतराई सरपंच अशोक कुमार, ग्राम पंचायत करगी खुर्द नंदनी यादव, सहित सरपंच संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!