कोटाबिलासपुर

तीन माह तक चलने वाली धान खरीदी अभियान का आगाज बिलासपुर कलेक्टर ने फूलमालाओं से किया किसानों का स्वागत

तीन माह तक चलने वाली धान खरीदी अभियान का आगाज

कलेक्टर ने फूलमालाओं से किया किसानों का स्वागत

कांटा-बाट की पूजा-अर्चना कर शुरू की धान तौलाई समय पूर्व धान खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने लगातार तीन महीने तक चलने वाली धान खरीदी अभियान का रतनपुर खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ तराजू बांट की पूजा-अर्चना कर छोटे किसान श्री बरकत अली द्वारा लाये गये महामाया धान की तौलाई की। श्री अली सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का कलेक्टर ने फुल माला से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समय से पूर्व धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री रामगोपाल कहरा, मण्डी अध्यक्ष रमेश मरावी, रूद्रकुमार गुप्ता, पंकज जायसवाल सहित निगरानी समिति के सदस्य और किसान उपस्थित थे।

कलेक्टर ने केन्द्र पर किसानों के साथ बैठक लेकर फसल कटाई, उपज, रोग आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि अभी धान की आवक कम होगी। इस साल ज्यादा बारिश होने के कारण खेत सूखे नहीं हैं। कटाई में समय लग रहा है। अगले पन्द्रह दिनों में ज्यादा मात्रा में धान की आवक उपार्जन केन्द्रों पर होगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार इस साल किसानों के हित में पन्द्रह दिन पहले से ही खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टोकन की समस्या भी ऑनलाईन व्यवस्था कर देने के कारण लगभग दूर हो गई है। रतनपुर उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आज केवल एक किसान बरकत अली पहुंचे। वे 12 बोरी में 4.80 क्विंटल लेकर आये थे। उनकी पूरी धान खरीद ली गई। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई की। रतनपुर समिति में 1127 किसान धान बेचने के लिए पंजीयन कराये हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन के लिए 16 समितियों के 23 किसानों द्वारा 540 क्विंटल धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया था।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!