कोटाबिलासपुर

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शासन कोटा की आरक्षित सीटों के लिए चयन सूची जारी, गोबरीपाट मे कुल 11सीट खाली

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शासन कोटा की आरक्षित सीटों के लिए चयन सूची जारी, गोबरीपाट मे कुल 11सीट खाली

बिलासपुर 8 अगस्त 2022/जिले के अंतर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोढ़ी, गोबरीपाट, देवरीखुर्द एवं परसावेद में शासन कोटा के 8 प्रतिशत सीट पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत चयन सूची जारी कर दी गई है। सूची सभी डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में चस्पा कर दिया गया है। चयनित छात्र-छात्रा समय सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। पालक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने बच्चों का प्रवेश कराने संस्था से सम्पर्क कर सकते है।
डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोढ़ी में 8, गोबरीपाट में 11, देवरीखुर्द में 7 एवं परसावेद के 6 छात्रों को मिलाकर कुल 32 छात्रों का चयन किया गया है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!