कोटाबिलासपुर

ग्राम सल्का मे बकरी चोरी की सजा 15 हजार सरपंच ने किया फैसला, चोरी करने वाले दोनों युवक घटना के बाद से लापता

ग्राम सल्का मे बकरी चोरी की सजा 15 हजार सरपंच ने किया फैसला, चोरी करने वाले दोनों युवक घटना के बाद से लापता ।

कोटा। बकरी चोरी का ऐसी सजा की आप भी सुन कर रह जाएंगे हैरान,चोरी के आरोपियों को जेल की सजा नहीं बल्कि उनको सरपंच भुवन सिंह जगत के द्वारा 15- 15 हजार रुपए का कर दिया दण्ड, एक ऐसा ही मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सल्का से सामने आया है, दरअसल 19/03/2022 को ग्राम पंचायत सल्का निवासी राधेश्याम नायक पिता फूल सिंह के घर से बीते रात्रि कालीन में महेश पिता धरम सिंह व तोरन सिंह, पिता जान सिंह ,दोनों मिलकर दो नग बकरी व एक नग बकरा चोरी कर लिए थे जिसे ग्राम पंचायत से बकरी मालिक ने सुबह बरामद कर लिया ,जिसके बाद दोनों युवकों ने बकरी चोरी करना भी स्वीकार किया ,लेकिन ग्राम पंचायत सल्का के सरपंच भुवन सिंह जगत के द्वारा चोरी करने वाले दोनों व्यक्ति को थाना में सूचना देने की बजाए चोरी के आरोपी को 15- 15 हजार रुपए का दण्ड सुना दिया, आखिर पंचायत के जिम्मेदार सरपंच चोरी के आरोपी को पुलिस को बताना जरूरी क्यों नहीं समझा? वहीं चोरी किए व्यक्ति के परिजनों की माने तो जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन से दोनों युवक लापता भी हैं,जिससे परिजन काफी परेशान भी हो गए हैं, अगर सरपंच द्वारा दोनों आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया होता तो आज दोनों आरोपी लापता नहीं होते बहरहाल चोरी के आरोपी को बचाने वाले सरपंच पर क्या कार्यवाही होती है, यह देखने वाली बात है। वहीं दोनों व्यक्ति के लापता होने के बाद से परिजन हुए परेशान। पीड़ित पक्ष का कहना है की सरपंच के द्वारा बाकायदे एक कागज मे लिखित रूप से सिल मोहर लगाकर दिया गया है की सरपंच को 15-15 नगद स्वयं प्राप्त किया है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!