कोटा
ग्राम खुरदुर में परिचित की युवती को छोड़ने जा रहे युवक के साथ दो लोगो ने की गाली गलौज व मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्राम खुरदुर में परिचित की युवती को छोड़ने जा रहे युवक के साथ दो लोगो ने की गाली गलौज व मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोटा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटसागरपारा कोटा निवासी शिकायत कर्ता धनंजय कुमार यादव पुलिस रिपोर्ट में बताया है की परिचित की युवती कु.रीमा साहू निवासी ग्राम खरगहनी को कोटा से उसके घर ग्राम खरगहनी पहुचाने जा रहा था कि जैसे ही ग्राम खुरदुर कृष्णााबंद के पास पहूचा कि वही पर आरोपी सुभाष गोड और सुरेश गोड के द्वारा शिकायत कर्ता युवक का रास्ता रोककर गाली गलौच देते हूये जान से मार देने की धमकी देकर बेल्ट और हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दिया गया जिसके सिर पीठ व दाहिने हाथ मे चोट लगा है कोटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।