
ग्राम खपराखोल के पास कार चालक ने साईकिल सावर को मारी टककर एक युवक की हुई मौत दूसरा युवक हुआ घायल

ग्राम खपरखोल के पास क्रेशर प्लांट से काम करके वापस लौट रहे साइकिल सवार को कार चालक ने मारी ठोकर इस दुर्घटना मे राहुल यादव पिता संतराम यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम तेंदुआ निवासी की मौके पर हुई मौत वही परमेस्वर खुसरो पिता श्याम लाल खुसरो उम्र 26 वर्ष ग्राम तेंदुआ निवासी को भी चोट लगी हुई है घायल युवक को कोटा पुलिस 112 आरक्षक शैलेंद्र दिनकर की मदद अस्पताल मे ले जाकर भर्ती कराया गया दोनो युवक करीब 11 से 12 बजे के आसपास
खपराखोल में स्थित सोनू सापरिया के क्रेशर लांट से काम कर साइकिल से अपने घर तेंदुआ जा रहे थे तभी खपराखोल मेन रोड़ में अनियंत्रित गति से आ रही वैगनआर कार क्रमांक cg 10 am 1243 ने साईकिल मे सावर दोनो युवक को ठोकर मार दी जिससे साइकिल में सवार राहुल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोटा पुलिस 112 वाहन से घायल युवक को सिम्स बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है।