कोटाबिलासपुर

ग्राम हरदी मे 32 वर्षीय युवक की सब्बल से मारकर की हत्या मामले मे पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

ग्राम हरदी मे 32 वर्षीय युवक की सब्बल से मारकर की हत्या मामले मे पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हरदी में मां को टोनही कहने की बात को लेकर आरोपी शिवकुमार बघेल ने 32 वर्षीय युवक हीरो खांडे पिता कुमार खांडे ग्राम हरदी निवासी की सब्बल मारकर की हत्या आरोपी को चंद घंटो मे ही तखतपुर थाना प्रभारी एस आर साहू और उसकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस मौक पर ग्राम हरदी पहुंची और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई थी ग्राम हरदी निवासी मृतक हीरो खाण्डे पिता कुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष की खून से लथपत लाश मिली। घटना के कुछ देर बाद आरोपी शिवकुमार बघेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तब उसने कहा कि मृतक हीरो खाण्डे उसकी मां को हमेशा टोनही कहकर प्रताडित किया करता था कई बार उसे इस शब्द का उपयोग न करने के लिए कहा था परंतु हमेशा वह टोनही कहा करता था घटना के समय भी जब मृतक हीरो खाण्डे ने फिर से टोनही कहा तब इसी बात को लेकर शिवकुमार बघेल और हीरो खांडे के बीच में गाली गलौज हुई और गुस्से में आकर आरोपी शिवकुमार बघेल ने सब्बल से हीरो खाण्डे के ऊपर वार कर दिया जिससे की घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!