कोटा
ग्राम नागचुवा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

ग्राम नागचुवा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
कोटा लोरमी मुख्य सड़क मार्ग के ग्राम नागचुवा के के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें की सत्नी लोनिया उम्र 35 वर्ष गुड़ी सीपत निवासी अपने पत्नी और बच्चों को बाइक क्रमांक सीजी 10 ax 5583 में बैठा कर के कोटा से लोरमी की तरफ जा रहा था उसी वक्त अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें की इस दुर्घटना में सत्नी लोनिया की एक पैर की हड्डी टूट गया है और सर में गंभीर चोट लगी हुई है इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को दीया मौके पर पहुंची ईएमटी नरसिंह पटेल चालक संजीव साहू के द्वारा घायलों को कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर के भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।