तालाब में नहाने गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पानी मे डूबने से हुई मौत पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुटी

तालाब में नहाने गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पानी मे डूबने से हुई मौत पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुटी
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरद्वार के घनाकछार मोहल्ले में रहने वाली सरिता धनुहार की माँ कमला बाई पति राजूत राम धनुहार उम्र लगभग 60 वर्ष ग्राम नवागांव जांजगीर चांपा निवासी अपने बेटी के यहां पिछले एक माह से ग्राम बरद्वार रुकी हुई थी कल शाम गुरुवार को बुजुर्ग महिला एक बकरी को चराने के लिए गई हुई थी कि उसी दौरान बुजुर्ग महिला पास के ही तालाब में नहाने के लिए गई और पानी की गहराई में जाने से डुबकर मौत हो गई इस मामले मृतक की बेटी सरिता ने बताया है कि शाम करीब 4 बजे एक बकरी को चराने के लिए घर से निकली हुई थी बकरी घर आ गई और कमला बाई घर नही आई तब परिजनों द्वारा खोजबीन की गई जानकारी मिली कि एक महिला की लाश तालाब किनारे पानी मे तैरते हुए देखी गई हैं इस मामले की सूचना परिजनों ने कोटा पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पानी मे तैरती हुई लाश को तालाब से निकालकर पंचनामा बयान उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।