
दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी को बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने किया गिरफ्तार

बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेलवाटिकरी के पास अवैध रूप से दो किलो मादक पदार्थ गांजा एक एक्टिवा बाइक सहित आरोपी प्रदीप गंधर्व पिता धनीराम गंधर्व उम्र 25 वर्ष पाठक किराना गली बिनोबा नगर बिलासपुर निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाहन होण्डा एक्टिवा क्रं. सीजी 10 बी. ई 3698 मे मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे थे जिसे की मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा आरोपी प्रदीप गंधर्व पिता धनीराम गंधर्व पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया कुल कीमती 76000 हजार रूपए जप्त की गई उक्त कार्यवाही मे

चौकी प्रभारी स.उ.नि हेमंत सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र सिह, फिरोज खान, रूपचंद की मुख्य भूमिका रही।