कोटाबिलासपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश के सभी ब्लॉक में भारत जोड़ों पदयात्रा करने का निर्णय लिया

करगी रोड कोटा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश के सभी ब्लॉक में भारत जोड़ों पदयात्रा करने का निर्णय लिया है । इसी की तैयारी संबंध में संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा (रतनपुर ग्रामीण जोन ) की आवश्यक बैठक ग्राम खैरा में आयोजित की गई । जिसमे 10 अगस्त एवं 13 अगस्त को पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।
दस अगस्त की पद यात्रा सुबह दस बजे से ग्राम बछाली खुर्द से प्रारंभ होकर दोनासागर ,गंगा सागर , बिरगहनी , सेमरा होते हुए ग्राम चपोरा में समापन होगी वही 13 अगस्त की पद यात्रा मोहदा से प्रारंभ होकर जमुनाही , तिलकडीह, नवागांव , पौंडी होकर ग्राम खैरा में समापन होगी ।

इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जोन प्रभारी , जोन अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है । इस अवसर पर श्री आदित्य दीक्षित , यासीन खान , संतोष बघेल ,
अशोक अनंत ,राजु सिदार, भरत पटेल ,अशोक केवर्त , जगन्नाथ आरमो , कृष्णा साहू , संतोष साहू , मिथलेश दास मानिकपुरी , राजेंद्र जायसवाल , केवल दास मानिकपुरी , करीम खान , हेम कुमार नेताम , जसवंत जायसवाल , ईश्वर जायसवाल ,जोगेंद्र राजपूत , राम कुमार वैष्णव , बरन जायसवाल , दाऊ लाल जायसवाल ,अगर दास मानिकपुरी , माधव जायसवाल , आनंद मानिकपुरी एवं कार्यक्रतागण उपस्थित थे ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!