मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के रिश्तेदार सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत,दसरंगपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के रिश्तेदार सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत,दसरंगपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
मुंगेली। दसरंगपुर में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में मुंगेली विधायक एवं पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के रिश्तेदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अधीन मोहले, बल्लू बघेल और गंगाराम सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्य मार्ग पर निकले थे। इसी दौरान मुंगेली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक अधीन मोहले, विधायक पुन्नूलाल मोहले के बड़े पिता के पुत्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।जर्जर सड़क को लेकर उठे सवाल
इस हादसे के बाद बिलासपुर से तखतपुर होते हुए मुंगेली तक सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण वाहन चालकों एवं आम लोगों को परेशानी होने की बात कही जा रही है। शिकायतों के बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।