Uncategorized

क्रेशर मिल में चोरी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की कार्रवाई

क्रेशर मिल में चोरी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की कार्रवाई

कोटा। क्रेशर मिल में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को रतनपुर निवासी राजकुमार गोयल ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त की रात बाकीघाट, कोटा स्थित गोयल क्रेशर उद्योग से अज्ञात चोरों ने जैपलेट, रोलर, क्रेशर का शाफ्ट, जाली का शाफ्ट, जाली, टाइगर प्लेट, जाली कवरिंग, साइड प्लेट सहित अन्य छोटे सामान चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई थी।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 649/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी संजू शिकारी (20 वर्ष), पिता भरत लाल शिकारी, और झोल्टू उर्फ राहुल शिकारी (23 वर्ष), पिता तुलसी राम शिकारी, दोनों निवासी सोनवानी तालाब के पास, कोटा को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा प्र.उपनिरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र.उपनिरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार साहू, आरक्षक संजय श्याम एवं आरक्षक धर्मेंद्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!