फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम
बिलासपुर, 9 अक्टूबर। बिलासपुर पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकंडा में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया (26 वर्ष), पिता संतोष डहरिया, निवासी एच.पी. गैस गोदाम के सामने, भाठापारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
आरोपी के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर: 9479193002
पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर: 07758-228504, मोबाइल 9479193099
पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका, थाना सरकंडा: 9131207266
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर पुलिस को सहयोग करें।