पटाखा व्यापारियों ने विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

पटाखा व्यापारियों ने विधायक अटल श्रीवास्तव से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
कोटा। पार्षद वार्ड क्रमांक 11 कान्हा संतोष गुप्ता के नेतृत्व में कोटा नगर के पटाखा व्यापारियों ने विधायक श्री अटल श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने पटाखा विक्रय के लिए उचित एवं पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विधायक से निवेदन किया।
विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और कोटा के पटाखा व्यापारियों की संख्या एवं आवश्यकताओं के अनुरूप उचित स्थान उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर आकाश साहू, रवि साहू, प्रवेश तिवारी, बंटी मानिकपुरी, काजू गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, पिंटू साहू, विजय शुक्ला, सौरभ सोनी, शारद कुमार गुप्ता, रवि गेरा, भोलू मौनस, प्रहलाद अग्रवाल, शंभू साहू सहित पटाखा व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।