ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाने वालों पर कार्रवाई, दो पिकअप वाहन जब्त

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई
वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाने वालों पर कार्रवाई, दो पिकअप वाहन जब्त
बिल्हा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाने वाले दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, उमनि एवं वपुअ बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों में अतिरिक्त एंगल लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान हाईवे रोड बिल्हा में रोहित साहू पिता रामगोपाल साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी खरकेना हिर्री के माजदा वाहन क्रमांक CG10AF5072 तथा बिल्हा मेन रोड पर चैनदास मानिकपुरी पिता गोवर्धन दास मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिल्हा के माजदा वाहन क्रमांक CG10CE3303 की जांच की गई।
दोनों वाहनों में डीजे लोड करने के लिए वाहन के दाएं, बाएं एवं ऊपर लोहे के अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस प्रकार अतिरिक्त एंगल लगाए जाने से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वाहन चालकों को धारा 130(3)/177 एवं 194(1)(ए) मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते पाए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा दोनों वाहनों को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।