बजाज पल्सर के नए मॉडलों की ग्रैंड लॉन्चिंग, नए कलर और फीचर्स ने जीता लोगों का दिल अग्रहरि बजाज मोटर्स के शोरूम में हुआ भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम

बजाज पल्सर के नए मॉडलों की ग्रैंड लॉन्चिंग, नए कलर और फीचर्स ने जीता लोगों का दिल
अग्रहरि बजाज मोटर्स के शोरूम में हुआ भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम
कोटा। अग्रहरि बजाज मोटर्स के संचालक तुषार शारदा गुप्ता के शोरूम में न्यू पल्सर N160, पल्सर 125 एवं पल्सर 150 के ग्रैंड लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कान्हा संतोष गुप्ता जी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि कान्हा संतोष गुप्ता जी ने नए मॉडलों की लॉन्चिंग पर अग्रहरि बजाज मोटर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पल्सर के नए मॉडलों में किए गए बदलावों, आकर्षक नए कलर एवं नए फीचर्स की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र कौशिक जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 8, सहित शिवम सोनी, मोंटी सिंह ठाकुर, संदीप जायसवाल, सोनी यादव, नरेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शोरूम स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने नए पल्सर मॉडलों का अवलोकन किया और लॉन्चिंग कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।