Uncategorized

20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

कोटा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने ग्राम बिल्लीबंद के धनुहारपारा में कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनुहारपारा, ग्राम बिल्लीबंद निवासी एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश लहरें (36 वर्ष), पिता भानसिंह लहरें, निवासी धनुहारपारा, ग्राम बिल्लीबंद, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से दो सफेद रंग की प्लास्टिक पेंट वाली बाल्टियों में भरी कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान उप निरीक्षक भूपेश देहाती, प्रधान उप निरीक्षक टीका राम निषाद, प्रधान उप निरीक्षक अर्चना साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1092 सुनील पटेल, आरक्षक 1454 ज्वाला सिंह एवं आरक्षक 252 जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!