
संजय बंजारे
घनुहार मोहल्ला मे अवैध रूप कच्ची महुआ शराब बिक्री पर सरपंच ने पंचायत मे शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ जुर्माना करने की बात कही

कोटा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरद्वार के धनुहार पारा मोहल्ला में इस समय अवैध रूप से हाथ भट्टी से निकाला हुआ कच्ची महुआ शराब बिक्री धड़ले से की जा रही है जिस पर अंकुश लगाने और गाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पंचायत मे एक बैठक कर सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरपंच भास्कर साहू के द्वारा यहां कदम उठाया गया है ताकि गांव मे शांति बनी रहे। सरपंच ने बताया है की अवैध शराब बिक्री करते हुए पाया गया तो बेचने वालों से 20000 रुपये जुर्माना लगाया जायेगा और इसकी जानकारी देने वाले को नगद 5000 रुपये दिया जायेगा अगर शराब पीकर सर्वजनिकक जगह पर गांव मे किसी भी व्यक्ति के द्वारा लड़ाई झगड़ा करते हुए पाया जाता है तो 10000 हजार जुर्माना लगाया जायेगा। वही इस बात की जानकारी शराब बिक्री करने वालों को सूचना दी गई की शराब बिक्री गांव मे न की जाये।