Uncategorized

एचिवमेंट – एक छोटे से गांव करगीखुर्द का युवा उच्च शिक्षा पीएचडी के लिए चयनित।

एचिवमेंट – एक छोटे से गांव करगीखुर्द का युवा उच्च शिक्षा पीएचडी के लिए चयनित।

प्रथम प्रयास में ही प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में उत्तीर्ण होकर अंततः चयनित हुए

बिलासपुर/कोटा – यह बताना लाजमी होगा कि 15 नवम्बर से 17 नवबंर 2024 को विविभा के बैनर तले हरियाणा गुरूग्राम के एसजीटी विश्वविद्यालय में देश भर से चयनित रिसर्च स्कालर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किए थे । इस आयोजन में मुख्य अतिथि देश के जाने माने दिग्गज जिनमें इसरो के चेयरमेन डॉ. एस. सोमनाथ ,आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ,कई राज्यसभा सदस्य केंद्रिय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बाबा रामदेव और इन सबके बीच करगीखुर्द के नवीन थवाईत को जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर अवार्ड प्राप्त हुआ था।

नवीन अपनी उच्च शिक्षा जारी रख कोटा के डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस ( कंप्यूटर साइंस ) की उपाधि 15 सितम्बर 2025 को ग्रहण किया| लेकिन कहानी इतनी ही नहीं है, इसके पिछे छिपा है एक युवा की मेहनत लगन और प्रतिभा । कैसे एक छोटे से गांव का युवा यहां तक पहुंचा।

प्रतिभा ना तो समय देखती है ना ही जगह ये ना तो अमीरी देखती है और ना ही गरीबी ये गांव कस्बा या बड़े शहर भी नहीं देखती । यदि इंसान के अंदर प्रतिभा है तो वो बाहर जरूर आती है इसके लिए जरूरत होती है उस प्रतिभा को आगे लाने वाले की और उसे निखरने के अवसर प्रदान करने वाले की ।

एक ऐसी ही प्रतिभा है कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले छोटे से ग्राम पंचायत करगीखुर्द में रहने वाले युवा नवीन थवाईत। नवीन एक किसान परिवार से ताल्लूक रखते हैं किसानी के अलावा उनके पिता एक प्रायवेट नौकरी करते हैं जबकि चाचा राजेन्द्र थवाईत लम्बे समय से पंचायती राज में पंच के साथ ही गांव के लोगों की समस्या दूर करने के लिए हर समय सक्रीय रहते हैं ।

नवीन शुरू से ही पढ़ाई में बेहतर रहे और कुछ कर गुजरने का सपना देखते रहे । उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा- 2026 उत्तीर्ण कर मशीन लर्निंग पर आधारित एक ढांचा प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण तकनीको का उपयोग करके ईमेल का प्रभावी रूप से पता लगाने विषय पर चयन समिति को अपना साक्षात्कार प्रस्तुत कर अंततः चयनित हुआ है।

12 फरवरी 2026 को शर्त- लिस्टिंग में डॉक्टर की उपाधि के साथ उच्च शिक्षा- प्रोफेसर बनने को अपना स्थान एक युवा नवीन थवाईत ने सुनिश्चित कर लिया है। ये समय करगीखुर्द और कोटा के साथ ही पूरे अंचल के लिए भी गर्व का पल होगा ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!