नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले पीपरतराई निवासी आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार.भेजा जेल

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले पीपरतराई निवासी आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार.भेजा जेल

(1) अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 74 बी. एन.एस. 04,10,12 पॉक्सो एक्ट
नाम आरोपी : –
1- देवेंद्र सिंह सिकरवार उर्फ गुड्डू पिता स्व. रामजी सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम पिपरतराई थाना कोटा जिला बिलासपुर छ. ग़.
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 18.01.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी के द्वारा प्रार्थी की नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.02.2026 को आरोपी देवेंद्र सिंह सिकरवार उर्फ गुड्डू पिता स्व. रामजी सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम पिपरतराई थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू , आरक्षक 421 नन्द झरोखा सुमन , आरक्षक 1356 संजय श्याम का विशेष भूमिका रही।