कोटा

कोटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से कोटा आ रही बस से 161 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त

कोटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान बिलासपुर से कोटा आ रही बस से 161 नग साडी लावारिस हालात को किया गया जप्त
जप्ती – साडी 161 नग कीमती 01 लाख 85 हजार 150 रूपये

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर राज्य से आने वाली वाहनो तथा जिला से बाहर जाने वाली वाहनो पर चेकिंग कार्यवाही चलाया जा रहा हैं कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग किया जा रहा हैं आज दिनांक 09.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान पुष्पराज बस जो बिलासपुर से कोटा आ रही थी बस में सवारी बठै हुये थे कि चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी के झाल में साडी रखा हुआ मिला उक्त साडी के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही होना बताये किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना बताये उक्त व्यक्ति को जानने पहचानने से इंकार किये बस में सवार व्यक्तियो से पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में जानकारी नही होना बताये उक्त साडी को गिनती करने पर 161 नग साडी हैं पंचनामा तैयार किया गया हैं। चूंकि अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!