कोटा

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीएम श्री विष्णुदेव साय करेंगे कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल की सम्पादित पुस्तक का विमोचन
बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि एवं माननीय उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव जी अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में माननीय मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों एवं छात्र -छात्राओं में काफी खुशी और उत्साह है।
प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 मनाया जायेगा। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर सुबह 11.00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, गुरु घासीदास जी की प्रतिमा स्थल से शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रातः 11.45 पहुंचेगी। शोभायात्रा में प्रतिमा स्थल से सभागार तक पंथी नृत्य का भी आयोजन होगा। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।
तत्पश्चात, रजत जयंती सभागार के मुख्य कक्ष में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं अति विशिष्ट अतिथि माननीय उप मुख्य मंत्री श्री अरुण साव जी तथा विशिष्ट अतिथि ए.टी.ई.क्यू. इंटरनेशनल के अध्यक्ष डाॅ. विलियम पेंटर होंगे। इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल द्वारा संपादित पुस्तक” गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक” का विमोचन मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया जाएगा।
इससे पूर्व मुख्य मंत्री जी विश्वविद्यालय स्थित गुरू घासीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्य मंत्री जी एवं अन्य सभी विशिष्ट जन रजत जयंती सभागार को प्रस्थान करेंगे जहां सभागार के कक्ष संख्या 02 में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उदघाटन करेंगे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!