
कोटा पुलिस द्वारा ग्राम पोड़ी और भरारी में 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पोड़ी और ग्राम पंचायत भरारी में हाथ भट्टी से बना हुआ अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी छोटू उर्फ राजेश्वर बंजारे पिता धनेश्वर प्रसाद बंजारे उम्र 27 वर्ष ग्राम पोड़ी निवासी के कब्जे से 23 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया और ग्राम भरारी निवासी श्रीराम बरेठ पिता स्व.रामझूल बरेठ उम्र 55 वर्ष के
कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।