आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार।

आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार।
जप्त मशरूका – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये ।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. गणेश राम मरावी पिता उदेराम मरावी उम्र 55 वर्ष निवासी धौंरामुड़ा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 06/09/2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम धौरामुड़ा में एक व्यक्ति अपने घर के आँगन में भरी मात्रा में शराब बिक्री हेतू रखा हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम धौंरामुड़ा में जाकर उक्त व्यक्ति के घर में रेड कार्यवाही करने पर दो प्लास्टिक के डिब्बे में कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब रखे हुये मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गणेशराम मरावी पिता उदेराम मरावी उम्र 55 वर्ष निवासी धौंरामुड़ा थाना रतनपुर का होना बताया। जिसके द्वारा शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।