कोटा

अवैध महुआ शराब बिक्री करने रखें 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब बिक्री करने रखें 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपीगणों के कब्जे से कुल 28 लीटर महुआ शराब जप्त

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 10.07.2023 को मुखबिर की सूचना पर कोटा पुलिस द्वारा सुदनपारा कोटा में रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 02 व्यक्तियों से कुल 28 लीटर महुआ शराब जप्त कर वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

सूरज नेताम पिता शेखर नेताम उम्र 19 साल साकिन सुदनपारा थाना कोटा से 20 लीटर महुआ शराब

सोभा नेताम पिता दुकालू नेताम उम्र 45 साल साकिन सुदनपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर से 08 लीटर महुआ शराब।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू , उनि. श्यामलाल गढ़ेवाल, उ.नि. मिलन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार प्रसाद वस्त्रकार, सउनि मेलाराम कठौतिया, आरक्षक भोप सिंह, जलेश्वर साहू,असीम भारद्वाज, खेमंत पाल, सुशील बंजारे, सुनील पटेल,प्रदीप जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!