
संजय बंजारे
_ग्राम कपसियाकला मे पारिवारिक विवाद में अपने पत्नी के हाथ के पंजे को काटकर अलग करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार_
_प्रार्थी अविनाश जगत ग्राम कपसिया कला निवासी के द्वारा कोटा थाना मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी बहन ज्योति रानी जगत का विवाह वर्ष 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोटू से हुई थी। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू शादी के बाद से ज्योतिरानी जगत से लड़ाई झगड़ा करता था, जिसके कारण करीब 01 वर्ष से ज्योतिरानी जगत अपने मायके कपसियाकला में आकर रहती थी, तथा पति-पत्नी के विवाद का मामला कुटुंब न्यायालय बिलासपुर में भी चल रहा है। इस दौरान 13 फ़रवरी की रात्रि करीबन 10:30 बजे प्रशांत लाल उर्फ मोटू कपसियाकला आकर ज्योतिरानी जगत के कमरे के दरवाजे तोड़कर तुम मेरे खिलाफ कोर्ट में केस की है, उसे वापस ले लो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करते हुए हत्या करने के नियत से ज्योतिरानी जगत के बांए हाथ की पंजा को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया और घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। जिसे आज 25 फ़रवरी को कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रशांत लाल घटना के बाद से लगातार अपना स्थान बदल रहा था। मुखबिर की सूचना पर ग्राम दाधापारा चकरभाठा के कोल डिपो मे होने की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम दाधापारा पर पहुंची। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू पिता प्रदीप लाल उम्र 30 वर्ष ग्राम फास्टरपुर निवासी को पुलिस के आने की संदेह होने पर दाधापारा से ट्रक में बैठकर भाग रहा था। कोटा पुलिस पीछा करते-करते दाधापारा फाटक के पास आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है_