Uncategorized
घर के सामने खड़ी पीकअप वहान को अज्ञात व्यक्ति ने माचिस मारकर जलाने की कोशिश,वाहन को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति हुआ सीसीटीवी में कैद

कोटा ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत करगीकला में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के सामने खड़ी पिकअप वाहन को देर रात करीब 12 बजे आग लगाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने माचिस जलाकर वाहन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
पिकअप वाहन मालिक हंसराज साहू ने मामले को गंभीर बताते हुए कोटा थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट सकती है।