Uncategorized

सामाजिक बहिष्कार करने पर मसीही समाज के पदाधिकारियों पर अपराध पंजीबध

सामाजिक बहिष्कार करने पर मसीही समाज के पदाधिकारियों पर अपराध पंजीबध

करगी रोड कोटा= के वर्तमान कमेटी के द्वारा विगत दो वर्षों से लगातार राजनीति और दादागिरी चर्च में की जा रही है और चर्च के सबसे पुराने स्थायी सदस्य श्री हैरिस लाल एवं उनके परिवार को बिना विधिपूर्वक अधिकार के और भारत के संविधान के विरुद्ध मनमाने ढंग से दादागिरी के साथ समाज से बहिष्कार कर दिया गया है और उसे सोशल मीडिया में डालकर वायरल करके उनके अच्छे नाम और छवि को धूमिल किया गया है।

इस विषय में श्री हरिश लाल के द्वारा माननीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय के द्वारा सारे साक्ष्य एवं दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद यह पाया गया की वर्तमान कमेटी के द्वारा संज्ञेय अपराध किया जा रहा है। और माननीय न्यायालय ने थाना प्रभारी कोटा को एफआईआर दर्ज करके कार्रवाही करने का आदेश दिया है।

माननीय न्यायालय के आदेश के बाद कोटा इंचार्ज डीएसपी के द्वारा सौरभ पीटर, राजा सालोमन, अनिल मसीह, थियोडोर पीटर, सुनीलेश पीटर, सुलेमान दास और मनीष आर मसीह के ऊपर बीएनएस की धारा 196(1)(b), 196(2), 351(2), 352, 353(2), 353(3), 356(2), नागरिक संरक्षण अधिनियम की धारा 7(2) एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66(d) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!