कोटा

किसान राइस मील के पास कार और सवारी से भरी माल वाहक पिकअप में हुआ आमने सामने टक्कर

किसान राइस मील के पास कार और सवारी से भरी माल वाहक पिकअप में हुआ आमने सामने टक्कर

कोटा लोरमी मुख्य सड़क मार्ग के किसान राइस मिल के पास तेज रफ्तार में आ रहे लोरमी की तरफ से कार क्रमांक सीजी 4 एम एच 4411 और रतनपुर के खुटाघाट से गणेश विसर्जन् कर वापस माल वाहक पिकअप क्रमांक cg10 w0663 में सवारी लेकर अपने गाँव जरेली की ओर लगभग 20 से 25 लोग जा रहे थे तभी कार और माल वाहक पिकअप की टक्कर हो गई जिसमें की कार में सिर्फ चालक ही सवार था जिसे चोट लगी हुई और कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो चुकी हैं घटना स्थल पर मौजूद लोगो के अनुसार बताया गया है की पिकअप चालक राम लोचन साहू ग्राम जरेली निवासी अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था जो कि अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पिकअप दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची जहाँ पर कार में घायल व्यक्ति राजेश कुमार बघेल को कोटा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया इस हादसे में पिकअप में सवार किसी भी व्यकि को चोट नही लगी है।कोटा पुलिस आगे की कार्यवाही कर कार चालक और माल वाहक पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया हैं। एक माल वाहक मे अवैध रूप से सवारी बैठाकर लाया गया जबकि माल वाहक पिकअप मे सवारी नही बैठाया जा सकता उसके बाद भी 25 से 30 लोगो को ग्राम जरेली से रतनपुर के खुटा घाट डेम लेके गया था माल वाहक मे सवारी ले जाने पर पिकअप वाहन के खिलाफ कानूनी धारा जोड़कर कार्यवाही होनी चाहिए।अब देखना होगा की क्या पिकअप चालक के खिलाफ आगे क्या कार्यवाही की जाती हैं।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!