कोटा

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे(कोटा)

 

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी – अनिल महिलांगे पिता भरत महिलांगे उम्र 31 साल साकिन पीपरतराई थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस ने किया महिला छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

विवरण – दिनांक 11.12.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का ही अनिल महिलांगे पिता भरत महिलांगे उम्र 31 साल के द्वारा दिनांक 11.12.2023 के सुबह 05.00 बजे बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत किया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी घटनाकारित कर लंबे समय से फरार था। आरोपी की गांव आने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी अनिल महिलांगे को दिनांक 03.02.2024 को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. राजकुमार प्रसाद,आरक्षक भोप साहू, सुशील बंजारे का सराहनीय योगदान है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!