
सेवा पखवाड़ा अभियान – पोषण की जानकारी गीत द्वारा व विशाल वृक्षारोपण
ग्रामीण क्षेत्र में छात्रों व महिलाओं की संख्या बल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है-डॉ सुषमा सिंह

कोटा /ग्राम छतौना , देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के शुभ जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की अवधि में किया जाना तय हुआ है ।भारतीय जनता पार्टी महिला सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह के नेतृत्व में विकासखंड कोटा के ग्राम छतौना में आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर पोषण सप्ताह को बड़े ही सुंदर स्वरूप में जानकारियों के माध्यम से पोषण संबंधित रंगोली , एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने गीत के माध्यम से बहुत ही मनमोहक रूप में पोषण की जानकारी वहां उपस्थित जनमानस को दिया।। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई जिसके अंतर्गत नारियल, फल ,हरी सब्जियां ,सेनेटरी पैड और इत्यादि चीजें देकर उनकी गोद भराई की रस्म पूरी की गई ।। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आह्वान किए जाने पर कार्यक्रम का अंत वृक्षारोपण के साथ किया गया ,जिसमें छतौना हाई स्कूल एवं मिडिल के सभी छात्रों यह बच्चों को शामिल कर वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम संपन्न कराया गया एवं साथ ही साथ उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी वहां के बच्चों को एवं वार्ड के लोगों को दीगई ।। इस अवसर पर उपस्थित रहे एकल विद्यालय आचार्य श्याम पटेल जी ,राहुल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर यूनिसेफ श्रीमती मनीता छतौना जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, के एस मरकाम जी सुपरवाइजर ,श्रीमती सुरुचि श्याम परियोजना अधिकारी, जमुना पैकरा सीताकुंडू ,राजमती बंजारे ,कुमुद भाई ,दुर्गा केवले आदि बड़ी संख्या में लोग वहां उपस्थित रहे ।।वहां उपस्थित सभी बच्चों को पेंसिल ,कॉपी पेन ,फल ,बिस्कुट व खिलौने बांटे गए ।।महिलाओं को सेनेटरी पैड एवं पोषण आहार के लिए 1 किलो खैरी चना 1 किलो गुड़ दिया गया एवं पोषण संबंधी बात पर चर्चा करते हुए आगे के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई ।।