
कोटा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद अमर नाथ साहू ने वार्डवासियों को पीएम आवास योजना का दिया अनुज्ञा पत्र

कोटा नगर पंचायत के वार्ड नं 4 में बीजेपी पार्षद अमर नाथ साहू के द्वारा जब से पार्षद की कमान संभाली है तब से निरतंर वार्ड पार्षद ने वार्डवासियों को किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रहे हैं इसी तरह आज वार्डवासियों को करीब 10 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र दिया गया इसके साथ ही दो लोगो को नवीन राशन कार्ड बनवाकर दिया गया है अब उन दस प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को रहने के लिए पक्का मकान मिल जाएगा और दो हितग्राहियों को राशन कार्ड मिलने से शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ जिससे कि अब राशनकार्ड बनने से राशन सामग्री भी मिल रहा है वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद अमर नाथ साहू के द्वारा लागतार लोगो की समस्या सुलझा रहे है और शासकीय योजनाओं का भी लाभ दिला रहे है। पक्का मकान और राशन कार्ड जारी होने से वार्ड पार्षद का किया धन्यवाद।