ब्रेकिंग न्यूज़- खरगहनी के जंगल मे हिरण का तीन दिनों से पड़ा मिला लावारिश हालत में शव

संजय बंजारे/ डब्बू ठाकुर (कोटा)
ब्रेकिंग न्यूज़- खरगहनी के जंगल मे हिरण का तीन दिनों से पड़ा मिला लावारिश हालत में शव
भैसाझार कारपोरेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरगहनी के जंगल में मिला 3 दिनों से लावारिस हालत में हिरण का शव इसकी भनक ना बीट गार्ड को ना ही डिप्टी रेंजर को विभाग ने इस मामले को तीन से चार दिनों तक दबाये रखा ताकि मामले को जल्दी से रफा दफा कर दिया जाये और किसी को भनक न लगे इस कारण से विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे के ऊपर थोपते जा रहे थे, विभाग की लापरवाही के चलते एक हिरण की मौत हो गई जंगल की ओर आने जाने वाले ग्रामीणों ने छत बीछत हालत में हिरण की शव को देखा तो इसकी सूचना वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर कन्हैया दास मानिकपुरी को दी गई जिसके द्वारा हिरण के शव को एक प्लास्टिक बोरे में भरवाया गया फिलहाल हिरण की मौत कैसे हुई अब तक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।