कोटा
ग्राम खैरा के पास अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर 2 लोग हुए घायल

ग्राम खैरा के पास अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर 2 लोग हुए घायल
रतनपुर पेंड्रा मुख्य सड़क मार्ग में बीते रात्रि को एक अज्ञात ऑटो चालक के द्वारा बाइक क्रमांक सीजी 10 ए एल 9849 में सवार होकर दो लोग रतनपुर की ओर से खैरा आ रहे थे कि एक अज्ञात ऑटो चालक के द्वारा बाइक को टक्कर मार दिया जिसमें अश्वनी धिवर पिता रामकुमार उम्र 20 वर्ष एवं आदित्य सूर्यवंशी नवागांव निवासी को गंभीर चोट लगी हुई है राहगीरों की मदद से रतनपुर 112 पुलिस वाहन को इस दुर्घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।