कोटा न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा पौधारोपण किया गया

संजय बंजारे कोटा
कोटा न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा पौधारोपण किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर कोटा मे न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती दीप्ति बरवा के द्वारा समस्त वकीलों एवं न्यायालय परिसर के स्टाफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें संकल्प लिया गया हमारा समर्पण हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है और हमें भूमि और वृक्षों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है वृक्षारोपण कर आम जानो को भी इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई है,एवं इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पर्यावरण मेरी जिम्मेदारी है हमारे हाथों में हरियाली है इन्हें कभी नष्ट नहीं होने देना है हर वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण का सभी को संकल्प लेना चाहिए आज जिसकी वजह से तापमान बढ़ता है एवं पानी का लेवल भी दिन प्रतिदिन नीचे चला जा रहा है । यह चिंता का विषय है बनता जा रहा है और पर्यावरण का संतुलन डगमगा गया है वृक्षारोपण कार्यक्रम में

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरीश लाल,मनोज गुप्ता आक्रोश त्रिवेदी,अभय गुप्ता, बाबा गोस्वामी, राजा उपाध्याय अजय नायडू सुनील साहू अभिषेक तिवारी महावीर मिश्रा एवं समस्त वकील उपस्थित रहे।