कोटा के उर्मिला मोटर्स के पास दो कार के बीच आमने सामने हुआ टक्कर

कोटा के उर्मिला मोटर्स के पास दो कार के बीच आमने सामने हुआ टक्कर

कोटा थाना के अंतर्गत आने वाले उर्मिला मोटर्स के पास 2 कार सवारों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें की इस दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई इस मामले की शिकायत कोटा पुलिस को आदित्य कुमार केवट के द्वारा की गई है शिकायतकर्ता ने बताया है कि बोलेरो वाहन क्रमांक cg 10 bh 5915 में सवार होकर लोरमी से वापसी होकर खोंगसरा की ओर जा रहे थे उसी वक्त कोटा के उर्मिला मोटर के सामने कार क्रमांक cg 7aj 5521 चालक के द्वारा लापरवाही एवं तेजी पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दिया।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस 112 आरक्षक आशीष कुमार वस्त्रकार घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वही इस दुर्घटना में हर्षत साहू के दाहिना पैर सिर में चोट लगी हुई है इस मामले की जांच कर कोटा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।