ग्राम पंचायत अमने के श्मशान घाट के पास जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खुदाई कर ईंट भट्ठा संचालित की जा रही है

ग्राम पंचायत अमने के श्मशान घाट के पास जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खुदाई कर ईंट भट्ठा संचालित की जा रही है


कोटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमने में इन दिनों शासकीय भूमि के शमशान घाट में अवैध रूप से जेसीबी मशीन क्रमांक 0R08H2115 भवर लाल की जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदाई की जा रहा है जेसीबी मशीन से बेधड़क जहां पा रहे हैं वही खोदाई की जा रही हैं।

जयसवाल समाज के शमशान घाट के स्थानीय ग्रामीण कन्हैया लाल जायसवाल ने बताया है कि कोटा निवासी जयकुमार कुम्हार के द्वारा अवैध रूप से श्मशान घाट शासकीय भूमि पर कब्जा कर मिट्टी खुदाई कर ईट भट्ठा संचालित की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया है कि इसके पूर्व भी गांव वालों ने श्मशान घाट के पास ईट भट्ठा संचालित नहीं करने के लिए कहा गया था उसके बाद भी ईट भट्ठा संचालित की जा रही है इसके पूर्व तहसीलदार कोटा के द्वारा स्टे आर्डर भी जारी किया गया था कि उक्त जमीन श्मशान घाट के पास ईट भट्ठा वह मिट्टी खुदाई नहीं करने का आदेश जारी किया गया था उसके बाद भी कार्य अभी भी प्रारंभ है ग्रामीणों ने कहा है कि इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।