Uncategorized

भुंडा गांव में अठगवां सामाजिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भुंडा में अठगवां सामाजिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कोटा । तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुंडा में 20 सितंबर 2026 को अठगवां सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी समन्वय एवं समाज के हित से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सामाजिक हित में मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!