Uncategorized
20 वर्षीय युवक की फासी के फन्दे मे झूलती हुई मिली लाश,कोटा पुलिस जांच में जुटी

20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कोटा पुलिस जांच में जुटी
कोटा। थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करगीखुर्द निवासी 20 वर्षीय अमन केवट, पिता संतोष केवट, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कराबंधियाखार महालिम क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह उक्त स्थान तक क्यों पहुंचा, इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल कोटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।