Uncategorized

सतनाम धर्म महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आज

सतनाम धर्म महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आज

बिलासपुर कोटा । सतनाम धर्म महासभा द्वारा जिलाबिलासपुर का जिला स्तरीय सम्मेलन आज 14 सितंबर को प्रातः 11:15 बजे से न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक अधिकारी-कर्मचारी, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, सतनाम सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य, संत-महंत, युवा, व्यवसायी, विद्यार्थी तथा वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सतनाम धर्म महासभा के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देना तथा जिला स्तर पर सामाजिक बुद्धिजीवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना है। इसके अलावा पवित्र गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के मास्टर प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुखिया की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी, मुखिया, सतनाम धर्म महासभा छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं गुरु गद्दीशीन, गिरौदपुरी गुरुद्वारा एवं भंडारपुरी धाम का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। महासभा की ओर से संदेश दिया गया है— “संगठन ही शक्ति है, एकता ही प्रगति का मार्ग है।”

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!