Uncategorized
22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में हुई मौत पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुटी

22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में हुई मौत पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुटी
कोटा, छत्तीसगढ़: कोटा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना रतनपुर–कोटा मार्ग पर भैसाझार मोड़ के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक सवार युवक पापु भास्कर (पिता – प्रेम भास्कर), निवासी ग्राम अमने, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।