नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी तेंदुआ निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी तेंदुआ निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी- यूगल किशोर खाण्डे पिता बेदप्रसाद खाण्डे उम्र 23 वर्ष ग्राम तेदुवा मुर्तिपारा चौकी जूनापरा थाना तखतपुर निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रार्थी ने दिनांक 18.05.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी छोटी नाबालिक बहन उम्र 14 वर्ष 06 माह दिनांक 03.05.2023 को रात्रि करीबन 2.00 बजेे घर से बिना बताये कही चली गई थी जो वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो मे पता तलास किया कोई पता नहीं चला है प्रार्थी की नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस के द्वारा धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिक बालिका को आरोपी युगल किशोर खांडे से बरामद किया गया। आरोपी युगल किशोर खांडे के द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर धारा 376 एवं धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी युगल किशोर खांडे कोे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।