कोटा

स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से अपने अकाउंट में 802600 रुपये लेकर भाग जाने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से अपने अकाउंट में 802600 रुपये लेकर भाग जाने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाम आरोपी :–
01. जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग़.)

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रार्थी प्राचार्य सेंट जेवियर हाइ स्कूल रानीसागर कोटा थाना उपस्थित आकर लिखित में शिकायत प्रस्तुत किया कि पूर्व में स्कूल में पदस्थ लेखापाल जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले 27 विद्यार्थी के अभिभावकों से स्कूल फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे लेकर स्कूल में जमा नहीं करके फरार हो गया है । जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!