कोटा

कोटा पुलिस ने जमीन विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को किया गिरफ्तार

संजय बंजारे (कोटा)

कोटा पुलिस ने जमीन विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को किया गिरफ्तार

*ओमेक्स कोल वॉशरी में 15 मार्च को मिले शव की गुत्थी सुलझाई*
————————————————
*थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
————————————————

आरोपी का नाम:
1. मुकेश कुमार रवि पिता स्व. रामनाथ राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड)

मामले का संक्षिप्त विवरण:
थाना कोटा के मर्ग क्रमांक 53/2025, धारा 194 बी.एन.एस.एस. की जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान मृतक सुप्रीम कुमार पिता अक्षय कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में की गई।

मृतक के पिता अक्षय कुमार राम ने अपने पुत्र के दिनांक 10.03.2025 से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर थाना कोटा में दिनांक 12.03.2025 को गुम इंसान मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, दिनांक 15.03.2025 को ग्राम अमली स्थित ओमेक्स कोल वॉशरी परिसर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसे मर्ग जांच में लिया गया। इसके उपरांत, दिनांक 21.03.2025 को थाना कोटा में अपराध क्रमांक 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान थाना कोटा पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही, साइबर एक्सपर्ट टीम की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने झारखंड में आरोपी की खोजबीन शुरू की। आरोपी मुकेश कुमार रवि को ग्राम डंडई से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाना कोटा लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जमीन विवाद के चलते अपने भतीजे सुप्रीम कुमार रवि की कोयले के पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपी मुकेश कुमार रवि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण में श्री सुमित कुमार धोत्रे (भा.पु.से.) ने जांच अधिकारी के रूप में प्रभावी भूमिका निभाई। इस संपूर्ण जांच में उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू (192), आरक्षक महादेव कुजूर (1216), नंदकुमार यादव, भोप साहू एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!