कोटा

कोटा जनपद के ग्राम पंचायत, गोबरीपाट से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सुनीला संजय पात्रे ने ठोकी ताल, पहली प्राथमिकता महिलाओं को स्वालंबी बनाना-सुनीला पात्रे

कोटा जनपद के ग्राम पंचायत, गोबरीपाट से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सुनीला संजय पात्रे ने ठोकी ताल, पहली प्राथमिकता महिलाओं को स्वालंबी बनाना-सुनीला पात्रे


सुनीला संजय पात्रे ने अपने ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर किया लोगों से जनसंपर्क , आमजन से मिल रहा आशीर्वाद |चर्चा के दौरान सुनीला ने बताया कि ग्राम गोबरीपाट में बेटी के साथ बहु भी हूं, आवासपारा निवासी श्री धन्नूराम गोंड मेरे पिताजी है 10 वर्ष पूर्व बाबा गुरुघासीदास जी के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को आत्मसात कर शांतिपारा निवासी से अंतर्जाती प्रेम विवाह की है चूंकि शासन के नियमानुसार कोई भी नागरिक किसी भी धर्म को मान तो सकता है परन्तु उनका मूल जाति वस्तुतः रहती है|


इस बार पंचायत चुनाव 2025 ग्राम पंचायत गोबरीपाट में अनुसूचित जनजाति मुक्त सरपंच हेतु आरक्षण के तहत मैने भी अपने परिवार शुभचिंतकों के विशेष दिशा निर्देशानुसार लोकतंत्र के चुनाव तिहार में अपना भागीदारी सुनिश्चिति कर मुझे *फलों सहित नारियल का पेड़ छाप* आबंटित हुआ है, कुल तीन प्रत्याशी में मै एक अकेली गरीब महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हूं|
सुनीला संजय अपने गांव में सहजता, सरलता के बल पर मतदाताओं के बीच अपना प्रचार करते हुए मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है, गांव की महिलाओं के द्वारा पूर्ण समर्थन देने का वादा किया| मतदाताओं के आशीर्वाद के बदौलत गोबरीपाट की जनता उन्हें अपना मत देने का मन बनाती दिख रही है|

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!