ग्राम गोबरीपाठ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत मामले में युवक की हुई पहचान

ग्राम गोबरीपाठ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत मामले में युवक की हुई पहचान
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोबरीपाठ और लिटिया के बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना दरअसल बीते शुक्रवार की रात्रि की है जिसका आज शानिवार को पहचान कर ली गई है कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम प्रदीप मरकाम पिता शुकभंजन मरकाम उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम गोबरीपाट निवासी के रूप मे पहचान हुई इसके कुछ दिन पूर्व 20 अप्रेल को मृतक युवक के दादाजी बुद्धू राम मरकाम की ग्राम दवनपुर मे किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारकर आरोपी फरार हो गया है वही एक परिवार मे दो लोगो की मौत होने से घर मे छाया मातम फिलहाल इस दोनो मामले मे कोटा पुलिस अज्ञात वाहन और अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही है।