अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे -कोटा-
अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 6.5 लीटर महुआ शराब जप्त
बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के तहत् बेलगहना पुलिस की कार्यवाही जारी ।
आरोपी गौतम कोल पिता बंसीलाल कोल उम्र 35 सा पहाड़बछाली चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)
विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 13.01.2024को दौरान देहात भ्रमण के सूचना मिला की ग्राम पहड़बछाली में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पहाड़बछाली में आरोपी गौतम कोल के घर रेड कार्यवाही किया गया। जहां गौतम कोल के कब्जे से कुल 6.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर भेजी जाती है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर प्रीतम राजपूत, सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र कोल का सराहनीय योगदान है।